फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर पाकिस्तान रवाना होगा 541 श्रद्धालुओं का जत्था

पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के 541 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया है। यह जत्था 10 जून को एसजीपीसी मुख्यालय से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। धर्म प्रचार समिति के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि एसजीपीसी ने कुल 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तान उच्चायोग को भेजे थे, जिनमें से 541 को वीजा मिला, जबकि 20 आवेदकों को वीजा नहीं मिल सका। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को एसजीपीसी कार्यालय से अपने वीजा लगे पासपोर्ट प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि जत्था 18 जून को पाकिस्तान में आयोजित शहीदी पर्व के मुख्य धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। जत्था 19 जून को अटारी सीमा मार्ग से भारत लौटेगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें