पंजाब के अजनाला पुलिस थाने पर हमले के ढाई साल बाद अब मामले की सुनवाई अमृतसर जिला अदालत में चलेगी। मामले को अजनाला कोर्ट से अमृतसर स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद वीरवार को अमृतपाल सिंह के सभी 9 साथियों सहित कुल 38 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।