फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद श्याम सिंह अटारीवाला का 180वां शहादत दिवस, राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

महान योद्धा और सिख इतिहास के अमर शहीद सरदार श्याम सिंह अटारीवाला के 180वें शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नरायणगढ़ स्थित इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि शहीद श्याम सिंह अटारीवाला ने सिख धर्म और कौम की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका योगदान सिख और राष्ट्रीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों की शहादत से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है। वहीं शहीद अटारीवाला परिवार के सदस्य दिनेश सिंह अटारीवाला ने सरकार से शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करने और शहीद स्मारक की नियमित साफ-सफाई की मांग की। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजाब सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें