फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में खाना खा रही युवती का पर्स लेकर भागा चोर, एक घंटे में गिरफ्तार

Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 10:19 AM IST

मजीठा रोड इलाके में लूट की एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने एक लड़की का मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 7 बजे काला माला चौक के पास हुई, जहां पीड़िता अपनी बहन के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक आया और मेज पर रखा फोन और पर्स उठाकर भाग गया। आरोपी पहले पैदल भागा और कुछ दूरी पर खड़ी अपनी एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा भी किया, लेकिन दौड़ते समय वह गिर गई, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मजीठा रोड के एसएचओ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एसआई हरपिंदर सिंह और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी तरीके से जांच शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पीड़िता का मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया गया, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी कब्जे में ले ली गई। पीड़िता ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसका मोबाइल फोन उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण था। उसने पुलिस की त्वरित कार्रवाई को काबिल-ए-तारीफ बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें