फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन रोड पर युवती से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 10:54 AM IST

थाना बी-डिवीजन पुलिस ने पैदल जा रही युवती से मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ मित्रू (34) निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। यह मामला 2 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता स्नेहा, निवासी अमृतसर ने बताया कि 2 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे वह तेज रॉयल होटल वाली गली से पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक अज्ञात युवक ने उसे रोककर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। थाना बी-डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की। बाद में उसे जहाजगढ़ क्षेत्र के पास ट्रेस किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी स्कूटी से भागने की कोशिश में फिसलकर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें