फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के मोहकमपुरा में देर रात दो पक्षों में झड़प, कई घायल

अमृतसर के थाना मोहकमपुरा क्षेत्र के दशमेश नगर इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, पहले गली में मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि 4-5 युवक एकजुट होकर घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने यह भी दावा किया कि महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई और छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। एक 13 वर्षीय बच्चे के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पड़ोसी आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, थाना मोहकमपुरा के SHO हर प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब 2 बजे की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष कथित तौर पर नशे की हालत में थे। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें