अमृतसर में पैसों के लेन-देन को लेकर जीजा और साले के बीच पुराना विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। पीड़ित अमनदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके दो साले उसे पीट गए। उसकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी को भी पीटा। आरोपी लगातार उससे पैसों की मांग कर रहे थे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गर्भवती महिला के पेट में लातें मारी गईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास मेडिकल रिपोर्ट मौजूद है और पत्नी का इलाज कराया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन से जुड़ा पुराना विवाद है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक वाहन का विवाद भी सामने आया है, जो जीजा द्वारा आरोपियों के नाम पर लिया गया था और उसके पैसे अब तक वापस नहीं किए गए।