फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नही थम रहा कासगंज का कोहराम समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 01:01 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
कासगंज में फिर हिंसा भड़की और की गई आगजनी, शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई झड़प के बाद से लगाया गया है कर्फ्यू
नही थम रहा कासगंज का कोहराम  

2.
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूली बच्चों को अब भी स्वेटर मिलने का इंतजार, शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने तोड़ा अपना वादा, कहा था कि जब तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिलेगा तब तक नहीं पहनेंगी वे भी स्वेटर
मंत्री जी ने तोड़ा 'वादा', पहन लिया स्वेटर

3.
कन्नौज में सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार, गंभीर बनी हुई है बच्ची की हालत
कन्नौज में सात साल की बच्ची से दरिंदगी
 
4.
पंजाब के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर विक्की गौंडर की शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत, 2016 में पटियाला नाभा जेल ब्रेक कांड का था साजिशकर्ता
वॉन्टेड विक्की गौंडर की एनकाउंटर में मौत
 
5.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डिवाइडर तोड़कर पंचगंगा नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 13श्रद्धालुओं की मौत, धार्मिक यात्रा कर वापस आ रहे थे श्रद्धालु
महाराष्ट्र में नदी में बस गिरने से 13 की मौत

6.
बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बेकाबू ट्रक, दो बाइक पर पलटते हुए जा घुसा थाने में, हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत, थाना प्रभारी समेत छह लोग घायल
बिहार में बेकाबू ट्रक ने छीनी दो लोगों की जिंदगी

7.
बीजेपी ने चुन चुनकर दिए संघ नेताओं और करीबियों को पद्मश्री, सियासी नफे को देखकर पद्मश्री देने के लगे आरोप
 बीजेपी ने पांच करीबियों को बांटी पद्मश्री की रेबड़ी!
 
8.
गणतंत्र दिवस पर लंदन भारतीय उच्चायोग के बाहर पाक समर्थक लॉर्ड नजीर अहमद ने लगाए आजाद कश्मीर के नारे तो भारतीय समर्थक बोले, हम चाहते हैं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से आजादी
गणतंत्र दिवस पर लंदन में भारत-पाक समर्थक भिड़े

9.
काबुल में रॉकेट हमले में छह बच्चों की मौत, दो घायल, स्थानीय लोगों का आरोप, अफगानी सैन्य बलों ने किया हवाई हमला तो अधिकारी बोले, तालिबान है हमले के लिए जिम्मेदार
काबुल में रॉकेट से हमले में छह बच्चों की मौत

10.
ब्रिटेन में भारतीय मूल का मेहुल गर्ग बना दशक का सबसे जीनियस बच्चा, मेनसा आइक्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा अंक पाकर पछाड़ा अलबर्ट आइंसटाइन और स्टीफन हॉकिंग जैसे ज्ञानियों को
ब्रिटेन में भारतवंशी बना दशक का सबसे जीनियस बच्चा
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें