फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायना, प्रनॉय बने बैडमिंटन नेशनल चैम्पियन समेत दिनभर की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 09:04 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
  1 पीवी सिंधु को नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप फाइनल में सायना नेहवाल ने हराया... सीधे सेटों में 21-17, 27-25 से दी मात... मेन्स फाइनल में एच एस प्रनॉय ने किदांबी श्रीकांत को21-15, 16-21, 21-7 से दी मात... सायना, प्रनॉय बने बैडमिंटन नेशनल चैम्पियन   2 हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा चाक चौबंद... बीजेपी ने प्रचार में लगाया एड़ी चोटी का जोर... तो कांग्रेस का प्रचार रहा फीका... नौ नवंबर को हिमाचल का महासंग्राम   3 पहाड़ पर चुनाव प्रचार खत्म होते ही बीजेपी के धुरंधरों ने किया गुजरात का रुख... बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के नेता वोटरों को साधने पहुंचे गुजरात... एक महीने बाद गुजरात में पड़ेंगे वोट... 09 दिसंबर के लिए बीजेपी ने गुजरात में जमाया डेरा   4 दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक स्मॉग का असर... नासा ने जारी की तस्वीरें... पाकिस्तान के पंजाब में विजिबिलिट 50 मीटर तक सिमटी... दिल्ली के सरकारी स्कूल रविवार तक बंद दिल्ली से इस्लामाबाद तक स्मॉग का कहर   5 नोटबंदी की बरसी पर देश में दिखा मिलाजुला माहौल... बीजेपी ने विज्ञापन जारी कर बताए नोटबंदी के फायदे... तो कांग्रेस ने मनाया काला दिन... आप ने कहा, नोटबंदी केंद्र सरकार का सबसे बड़ा घोटाला... साल भर बाद भी नोटबंदी पर किचकिच   6 गुरुग्राम के चर्चित प्रद्युम्न मर्डर केस में सीबीआई ने किया बड़ा खुलासा... कंडक्टर ने नहीं बल्कि क्लास 11 के स्टूडेंट ने की प्रद्युम्न की हत्या... स्कूल बस कंडक्टर की पत्नी ने कहा, मेरे पति को फंसाया गया ... रेयान मर्डर केस में नया मोड़   7 बस्ती में रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने वन विभाग के रेंजर को किया गिरफ्तार, साथी हड़ताल पर बस्ती में  घूस लेते वन रेंजर गिरफ्तार   8 झारखंड के जमशेदपुर में 10वीं के स्टूडेंट ने बनाई पानी से चलने वाली मोटर बाइक... छह लीटर पानी में देती है 30 किलोमीटर का माइलेज... आईआईटी खड़गपुर ने आदित्य को सराहा... पानी से 30 किमी चलेगी ये मोटरसाइकिल   9 मोटापा कम करने के लिए नहीं सहना होगा डायट का अत्याचार... हालिया रीसर्च में हाई कैलोरी डायट को बताया गया फायदेमंद... केला, घी और डार्क चॉकलेट घटाएंगे आपकी चर्बी और मोटापा... देसी घी से घटेगा मोटापा   10 और भारत को हॉकी विश्व कप में सीधी एंट्री दिलानेवाली महिला गोलकीपर के पास नहीं है सरकारी नौकरी... पिछले नौ साल से हरियाणा सरकार से मिल रहा है सिर्फ आश्वासन... सविता पूनिया को कब नौकरी देंगे खट्टर?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें