जधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है। इस बीच रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। इस बीच सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर लोकनायक अस्पताल में तत्काल 500 बेड चालू किए जा सकते हैं।