फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोविंद के काफिले के बीच पिटा सफाईकर्मी समेत अभी तक की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 07:08 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.co

1.
राष्ट्रपति कोविंद के काफिले के बीच आने पर आगरा में पिटा सफाईकर्मी, अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर साथियों ने पुलिस चौकी में भर दिया कूड़ा, सिस्टम का कचरा साफ करने की कर रहे हैं मांग
आगरा में कोविंद के काफिले के बीच पिटा सफाईकर्मी

2
गुजरात चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने मतदाताओं के सामने फेंका अयोध्या वाला ट्रंप कार्ड, कांग्रेस पर लगाया राम मंदिर निर्माण लटकाने का आरोप
मोदी ने गुजरात में चला अयोध्या ट्रंपकार्ड 

3
मुजफ्फरनगर नगर पालिका में चुनाव हारनेवाली बीजेपी प्रत्याशी के पति के निकले आंसू, एक समारोह में मंच पर बैठे-बैठे रोते रहे, झलका गम, बोले, दर्द सिर्फ इतना कि पार्टी ने हमें बाहरी कह दिया
मंच पर रोते दिखे यूपी के बीजेपी नेता 

4.
देश की सबसे पुरानी भाषा संस्कृत को मिली नई पहचान, यूपी सरकार ने की 16 साल बाद संस्कृत बोर्ड के पुनर्गठन की घोषणा, दिल्ली सरकार ने भ ी देखादेखी कर डाला संस्कृत अकादमी के पुनर्गठन का ऐलान
लखनऊ से दिल्ली तक, जै संस्कृत!

5.
दक्षिण भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में तांडव मचाने वाला 'ओखी' तूफान दिल्ली-एनसीआर में ला रहा राहत, ओखी के कमजोर होते जाने के साथ ही छंटता जाएगा दिल्ली और यूपी में धुंध का जाल
दिल्ली के लिए वरदान  ‘ओखी’ तूफान

6. 
यूपी के कुशीनगर में लेखपाल का घूस लेते वीडियो आया सामने, किसान से रिपोर्ट लगाने के बदले मांगे पांच हजार रूपये, तहसीलदार ने मामले की जांच कराने की बात कही
कैमरे में कैद यूपी का रिश्वतखोर लेखपाल 

7
विंटर ओलंपिक 2018 खेलों में शामिल नहीं होगा रूस, डोपिंग मामलों को लेकर इंटरनेशनल ओलंपिक संघ ने लगाया प्रतिबंध
विंटर ओलंपिक में शामिल नहीं होगा रूस !

8
ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी सोसायटी के फ्लैट में बंद पड़ी मिली मां-बेटी की लाश, हत्या के बाद दोनों शवों को कंबल में लपेटा, घटना के बाद से फरार है 15 साल का बेटा
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी

9
श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा लेकर पहुंचे शिवसैनिक,  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पिछले दिनों लाल चौक पर तिरंगा फहराने की सरकार को दी थी चुनौती
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा 10
 अगले हफ्ते शादी कर सकते हैं अनुष्का-विराट, दोनों फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ने बुक कराए  टिकट, इटली में 9,10,11 दिसंबर को निभाई जा सकती हैं शादी की रस्में, विराट ने BCCI से दिसंबर में ले रखी है छुट्टी
10 दिसंबर को अनुष्का-विराट की शादी!

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें