नया साल शुरू होने में दो दिन बाकी हैं और नई उम्मीदों के नए साल का इंतजार हर कोई कर रहा है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता को लेकर सरकार की ओर से जल्द फैसला किए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में बकाया महंगाई भत्ता को लेकर बातचीत हो सकती है।