फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: 22 अप्रैल को स्कूलों में मनाया जाएगा वर्ल्ड अर्थ डे, तैयारियां तेज

गुरुग्राम। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाएगा। इसको लेकर एससीईआरटी हरियाणा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। जैसे पानी बचाना, पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना। इसी सोच के साथ स्कूलों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चे सीखने के साथ-साथ इन बातों को अपने जीवन में भी अपनाएं। निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। बच्चों को सेव अर्थ, सेव वाटर और नो प्लास्टिक जैसे संदेशों के जरिए पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कई स्कूलों में पौधारोपण और सफाई अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बच्चे सीधे तौर पर इन गतिविधियों से जुड़ सकें। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे उन्हें किताबों के अलावा व्यवहारिक रूप से भी सीखने का मौका मिलेगा। वहीं शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्यक्रमों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से भी साझा करें। इसके लिए एक लिंक भी जारी किया जाएगा, जहां स्कूल अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट अपलोड करेंगे। विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों की निगरानी की जाएगी, ताकि हर स्कूल में सही तरीके से वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें