फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली महिला वेटरन क्रिकेट सीरीज के लिए दिल्ली में हुए ट्रायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिला क्रिकेट को नई दिशा देने की पहल के तहत देश में पहली बार महिला वेटरन क्रिकेट सीरीज के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इस विशेष चयन प्रक्रिया में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित भारतीय महिला वेटरन टीम फरवरी में न्यूजीलैंड की वेटरन महिला क्रिकेट टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। इस पहल का उद्देश्य उन महिला खिलाड़ियों को दोबारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से जोड़ना है, जिन्होंने वर्षों तक खेल को अपना योगदान दिया, लेकिन विभिन्न कारणों से सक्रिय क्रिकेट से दूर हो गई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें