राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गरुआ मकसूदपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे डंपर की चपेट में आने से निजी क्लीनिक संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे सड़क पर शव रखकर राजमार्ग जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े थे और चक्का जाम जारी था।