ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 13 फरवरी को शुभारंभ के बाद शनिवार को दूसरे दिन से 61वां, आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2026 का आयोजन शुरू हो गया। इसमें दुनिया भर के खरीदार, कारीगर का एक साथ संगम देखने को मिला। इस प्रदर्शनी में 17 हॉल में 900 स्थायी शोरूम तैयार किए गए है और करीब तीन हजार से अधिक प्रदर्शक एक मंच के निचे जुड़े हैं। वहीं, 16 प्रमुख डिस्पले डिवीजन में होम डेकोर ऐंड एक्सेंट्स, होम फर्निशिंग, कारपेट्स ऐंड रग्स, टेक्सटाइल्स ऐंड लिनेन, गिफ्ट्स ऐंड प्रीमियम्स, इंटीरियर्स, फर्नीचर, फैशन ज्वेलरी. बैग्स ऐंड एक्सेसरीज, लैम्प्स ऐंड लाइटिंग एक्सेसरीज, आउटडोर ऐंड गार्डन, अरोमा, स्पा ऐंड लाइफस्टाइल, क्रिसमस ऐंड फेस्टिव डेकोर, किचन ऐंड डिनरवेयर, बाथरूम एक्सेसरीज, बेंत, बांस, पेपर ऐंड इको फ्रेंडली उत्पाद, किड्स ऐंड बेबीज टॉयज ऐंड एक्सेसरीज शामिल हैं।