प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में 11 जनवरी को महाराजा अग्रसेन की पेशवाई निकलेगी। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि के सानिध्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन यह कार्यक्रम करने जा रहा है। राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने आमंत्रण-पत्र विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी दी। बताया कि 11 जनवरी को 11 बजे केपी काॅलेज प्रयागराज से पेशवाई यात्री प्रारंभ होगी। मौके पर उमेश अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, विभु सिंघल, गणेश बंसल राकेश अग्रवाल सुमन गोयल आदि मौजूद रहे।