कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर मंधना में फ्लाईओवर के नीचे बनी ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यहां लोगो ने पुरानी ईंटों के मलबे के ढेर जमा कर दिया है। ग्रीन बेल्ट में टेंट लगाकर और कार खड़ी कर अतिक्रमण कर रखा है। हैरानी की बात है कि एनएचआई के कर्मचारियों और अधिकारियों का आना-जाना इसी रास्ते से होता है, फिर भी उन्होंने अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिया।