बागपत नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुई वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोयल भट्ठे के पास बाइक सवार युवक को कार सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। पहले बाइक में कार से टक्कर मारी गई, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद कार से उतरे बदमाशों ने युवक के सिर में कई गोलियां दाग दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनते ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।