कसया चकबंदी कार्यालय में तैनात पेशकार राजेश सिंह पर एक व्यक्ति ने परवाना भेजने के लिए 50 हजार रुपये मांगने और 10 हजार रुपये लेते हुए वीडियो बनाया था। जनता दर्शन में डीएम के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित ने पूरी बात बताई। डीएम ने मौके पर वीडियो देखा और मामले का संज्ञान लेकर तत्काल पेशकार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा उसके विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया। खुद फरियादियों के पास जाकर शिकायत सुनना और साक्ष्यों और प्रपत्रों के आधार पर तत्काल फैसला लेने के इस काम के तरीके की लोग अब तारीफ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जैसे शिकायत सुनी और साक्ष्य देखा तत्काल डीएम ने फैसला लेकर निलंबन का आदेश दे दिया।