आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी युवक बिना शर्ट के दिखाई पड़ रहा है। जिसको कुछ लोग बंधक बनाकर पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में युवक रोता हुआ दिखाई पड़ रहा है।