जिले में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। वहीं, मंगलवार को भी त्योहार मनाया जा रहा है। छोटे बच्चों ने परिजनों की निगरानी में फुलझड़ी, अनार, चकरी आदि से आतिशबाजी का आनंद लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी छाई रही। परिवार में तरह-तरह के पकावन बने। लोगों ने घरों की सजावट की।