कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सपा के 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर सोमवार को कोई जवाब नहीं भेजा। सपा सूत्रों के मुताबिक, सीटों का बंटवारा फाइनल न होने के कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने का फैसला किया है।