फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: दरभंगा के मतदाताओं के मन में क्या है, किन मुद्दों पर करेंगे मतदान?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 26 Oct 2025 02:35 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। इसके साथ पार्टियां जनता से वादे करने से पीछे नहीं हट रही हैं। बिहार के मुद्दे क्या हैं, इसको जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को दरभंगा पहुंचा। जहां लोगों से मुद्दों पर बात करने की कोशिश की गई। इस दौरान दरभंगा के लोगों के मुद्दे क्या हैं, सुबह-सुबह चाय पर चर्चा के दौरान जानने की कोशिश की गई। 

स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार ने कहा, "हमारी राजनीतिक समझ ज्यादा नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि राज्य में अच्छी सरकार बने। बिहार में अभी भी गरीबी है, इसलिए कोई भी सरकार आए, वह विकास करे।" उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी पर मुझे भरोसा है। यहां पर काम हुआ है, सड़कों और नालों में सुधार हुआ है। इससे यातायात भी आसान हो गया है।"

चंदन ने कहा, "हर जगह लोग विकास को मुद्दा मान रहे हैं। लोग अब जाति या धर्म देखकर वोट नहीं दे रहे, बल्कि काम देखकर वोट देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यहां बंद पड़ी जूट और चीनी मिल को फिर से शुरू करना चाहिए, ताकि रोजगार के मौके बढ़ें और लोग पलायन न करें।" तेज नारायण यादव ने कहा, "सरकार को फिर से उद्योग बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। यहां बंद पड़ी मिलों को फिर से शुरू करना चाहिए।"

बता दें, बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन खूब चुनावी प्रचार कर रहे हैं, लोगों से दावे और वादे भी किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार बिहार में किसकी सरकार होगी यह 14 नवंबर को पता चलेगा, क्योंकि 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। जबकि दो चरणों में मतदान होगा। छह नवंबर को पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। जिसके बाद बिहार में नई सरकार बनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें