भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के सागर जिले के 83 वर्षीय भगवान दास रैकवार को कला के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है। पिछले पांच दशकों से पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और शस्त्र युद्ध कला को जीवित रखने वाले रैकवार जी ने अपनी कला के लिए जीवन में कई बड़े त्याग किए हैं। आपको बता दें कि भगवान दास रैकवार का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ और उन्होंने केवल 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त की।