मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार 6 मई को सुबह 10 बजे जारी किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में नतीजों का ऐलान किया। बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले नतीजे जारी करने का समय शाम पांच बजे रखा गया था। आपको बता दें कि इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है।