मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ी थी। मुस्कान को जेल में कई बार उल्टी भी हुई थी। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा था। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट किया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि मुस्कान पेट से है।