मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में उत्साह, लोकसंस्कृति और सामाजिक सौहार्द का जीवंत दृश्य देखने को मिला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जहां रंग-बिरंगी पतंगों ने आसमान को सजा दिया, वहीं भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पर्व की खुशियां लोगों के साथ साझा कीं।