कानपुर पुलिस चौकी में लूट के मामले में पकड़कर लाये गए एक युवक की मौत हो गयी । चौकी के अंदर मौत होने से पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फूल गये आनन फानन में चौकी इंचार्ज समेत सभी पुलिस कर्मी चौकी से भाग खड़े हुए । मौत की सूचना जब उसके परिजनों को मिली तो उन्होंने चौकी पहुचकर हंगामा करना शुरू कर दिया । चौकी में मौत की सूचना पर पहुचे पुलिस के आला अधिकारियो ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच कर रही है ।