राजस्थान के नागौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स एक युवक को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। शख्स युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाता है। मामला पैसों से जुड़ा बताया जा रहा है। पिटाई करने वाले शख्स का नाम जय सिंह है जिसे युवक से पैसे वापस लेने थे। लेकिन पैसे ना मिलने पर इसने बहाने से युवक को कारखाने में बुलाया और उसकी पिटाई कर दी।