दिल्ली में एक बार हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। बीती 10 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे मौरिस नगर इलाके में एक लाल रंग की बीएमडब्ल्यू कार में सवार डीयू के छात्र ने एक 50 साल के शख्स को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।