पंजाब के होशियारपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक दुकान से 38 लाख की ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने बताया कि उन्होने इसकी जानकारी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को दे दी है और आरोपी दुकानदार को शो कॉज नोटिस भेज दिया है।