रेप की एक और चौंकानेवाली घटना सामने आई है। असम के करीमगंज जिले में एक महिला के साथ उसके पति और पति के दो दोस्तों ने बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने जब दहेज के गहने और पैसे देने में खुद को असमर्थ बताया तो पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंग रेप किया। हैरान करनेवाली ये घटना शादी के तीन दिन के भीतर ही अंजाम दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रेप के आरोपी पति के दोनों दोस्तों की तलाश की जा रही है।