कानपूर में बीच चौराहे पर टेम्पो चालक ने दुस्साहस करते हुए आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की, छात्रा ने मौके पर चलती टेम्पो से कूदकर अपनी इज्जत बचाई। स्थानिय लोगों ने पिता को खबर कर मौके पर बुलाया। लेकिन इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने दो घंटे तक बाप- बेटी को इधर उधर घुमाया फिर काफी बोलने के बाद जाकर रिपोर्ट दर्ज की।