बसपा प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आकाश आनंद को कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि सभी बसपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी को बचाने के लिए लड़ना चाहिए।