फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के मांड्या जिले में बस नहर में गिरी, 30 लोगों की मौत

Sat, 24 Nov 2018 05:24 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक के मांड्या में शनिवार को बस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। हादसा पांडवपुरा तालुका के कंकणमरदी में हुआ, जहां दोपहर को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अब तक 23 शव नहर से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं, जो छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।
 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस मांड्या से पांडवपुर जा रही थी। इस दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस वीसी नहर में जा गिरी। प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला। हादसे के बाद आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने तीन लोगों को बचा लिया था। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सभी आधिकारिक कार्यों को रद्द कर दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर भी मौके पर पहुंचे।

पीएमओ-राहुल ने दुख जताया 

कर्नाटक के मांड्या में हुए बस हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें दुख की इस घड़ी में साहस दे।’ - पीएमओ

कर्नाटक में हुए बस हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। - राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें