फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भागकर बचाई अपनी जान

Wed, 27 Aug 2025 05:43 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर मलावां गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि शनिवार सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक मलावां गांव के रहने वाले थे। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे थे।

दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और वापस लौटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि वे थोड़ी देर और गांव में रुकें। लेकिन मंत्री ने कहा कि वे सभी परिवारों से मिल चुके हैं और आगे का कार्यक्रम उन्हें अटेंड करना है। इस पर भीड़ गुस्से में आ गई। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर ही उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला।

आक्रोशित लोगों ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए और मंत्री व विधायक पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर दोनों नेता गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गयी।

आपको बता दें कि ग्रामीणों के स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जदयू प्रवक्तता धनंजय देव ने बताया की स्थानीय लोग विधायक की कार्य शैली से नाराज थे। यह हमला विधायक पर की गई है। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर कैम्प कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें