फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Exit Poll: क्या कहता है एग्जिट पोल का अनुमान, किसके पक्ष में बढ़े वोट?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 11 Nov 2025 11:26 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों चरणों का मतदान आज शाम खत्म हो गया। 243 सीटों पर इस बार दोनों ही चरणों में बंपर मतदान हुआ है। 

मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल्स ने बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने का अनुमान जताया है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजों में अगर यह एग्जिट पोल सही साबित होते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि महिलाएं इस चुनाव में अहम फैक्टर साबित हुई हैं।

पहले और दूसरे चरण में बिहार विधानसभा के अब तक के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। 6 नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। 

वहीं, 11 नवंबर को दूसरे चरण की 122 सीटों पर शाम पांच बजे तक 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था। इसके बाद से यह माना जा रहा है कि नतीजे जिस भी गठबंधन के पक्ष में रहेंगे, वो एकतरफा रह सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें