फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime Case: आरोपी प्रगति की घिनौनी हरकत से गांव में सन्नाटा, भाई ने कही ये बड़ी बात

Wed, 26 Mar 2025 01:48 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

औरैया में दिलीप की हत्या में उसकी पत्नी प्रगति का हाथ होने की जानकारी पर सियापुर में सन्नाटा छाया रहा। वहीं, प्रगति के बीमार माता-पिता को अभी तक दिलीप की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई। बेटे का कहना है कि माता-पिता बहन की इस घिनौनी हरकत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। सियापुर गांव के रहने वाले प्रगति के पिता हरिगोविंद यादव, मां कमला देवी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसके चलते परिजन किसी को भी उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं। प्रगति के भाई आलोक ने बताया कि बहन की शादी के बाद 19 मार्च को बहनोई दिलीप के हादसे में घायल हो जाने की जानकारी पर पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें