फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली में रविवार को रहेगी पानी की समस्या

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 07 Nov 2021 09:28 AM IST

यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से रविवार को दिल्ली में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल का उत्पादन प्रभावित होगा।
दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेंगे। नतीजतन पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कई इलाकों के लोगों को रविवार को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें