14 साल बाद देश में किसी महानगर पालिका ने अपने बॉन्ड्स जारी किए। गुरुवार को शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच में पुणे महानगर पालिका के बॉन्ड को घंटी बजाकर लिस्ट किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट के कई और मंत्री भी मौजूद थे। पुणे महानगर पालिक अपने बॉन्ड के जरिए 200 करोड़ रुपये जमा करेगी जिससे 24 घंटे पानी की सप्लाई का लक्ष्य रखा गया है।