फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में 16 से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया आदेश

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 16 Dec 2021 02:44 PM IST

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। रोजना ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस बीच क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मुंबई पुलिस 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर में धारा 144 लागू कर दी हैं। मुंबई पुलिस ने जारी आदेश में कहा है कि किसी भी दुकान, प्रतिष्ठान, मॉल, कार्यक्रम और सभा में पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्ति होने चाहिए। साथ ही त्योहारों के दौरान किसी बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी कार्यक्रम में केवल 50 फीसदी लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही कोरोना का टीका लगाने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही सभी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्ति ही की कर पाएंगे। महाराष्ट्र में यात्रा करने वाले सभी व्यक्तियों को या तो पूरी तरह से टीका लगाया जाएगा या उनके पास 72 घंटे में की गई आरटी-पीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट होगी। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 32 मामले सामने आ चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें