महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स के जवान ने एक बच्ची की जान बचाई जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। इस वीडियो में बच्ची को बचाने के लिए जवान ने जो चीते जैसी रफ्तार दिखाई, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। इस वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।