आर्थिक राजधानी मुंबई के नालासोपारा में ATS ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। वहीं सनातन संस्था से जुड़े वैभव राउत नाम के शख्स से घर से विस्फोटक के जखीरे की बरामदगी ने सभी को हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर इस मौत के सामान को इक्ट्ठा करने के पीछे मकसद क्या था।