फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल भगत कोश्यारी के भाषण पर महाराष्ट्र में छिड़ी सियासी घमासान

Sat, 30 Jul 2022 03:52 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी के भाषण के बाद से राज्य की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाषण की निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल ने मराठी गौरव को 'आहत' किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कम से कम राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करने का आग्रह किया। दरअसल, राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को अब भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें