महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुटों के बीच चल रही खींचतान अब पार्टी शाखाओं तक पहुंच गई है। वहीं, ठाकरे और शिंदे गुटों के बीच चल रही सियासी खीचतान और शिवसेना पर कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनाई हुई, इस दौरान कोर्ट ने शिंदे गुट से कई तीखे सवाल भी पीछे। इसके साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग से भी कहा कि वे शिंदे गुट की अर्जी पर फिलहाल कोई फैसला न ले। अब इस मामले में अगली सुनवाई अब 8 अगस्त को होगी और शायद उस दिन कोई बड़ा फैसला आ सकता है।