फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha : इंस्टाग्राम वीडियो से भड़का किन्नर समाज का विवाद, मामला थाने तक पहुंचा; फिर ऐसे नियंत्रित हुआ माहौल

Tue, 10 Feb 2026 08:35 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

विदिशा जिले के शमशाबाद में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो को लेकर उपजे विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महानीम चौराहा निवासी किन्नर छाया ने शमशाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शिवानी नाम की किन्नर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में छाया किन्नर ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शिवानी किन्नर द्वारा छाया किन्नर को लेकर आरोप लगाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और मामला तूल पकड़ते हुए पुलिस तक पहुंच गया। विवाद के बाद विदिशा, रायसेन, भोपाल और शमशाबाद क्षेत्र के किन्नर समुदाय के कई लोग एकजुट होकर शमशाबाद थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। थाने परिसर के बाहर कुछ समय तक हलचल की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

ये भी पढ़ें- MP: शिवपुरी में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, महिला ने फोन पर प्यार के जाल में फंसाया; फिर ठग लिए लाखों रुपये इस बीच, किन्नर समुदाय की ओर से खुशी शर्मा ने एक अन्य शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विदिशा, भोपाल और रायसेन के किन्नर समुदाय के लोग शमशाबाद थाने पहुंचे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परवीन गुरु की शिष्या खुशी के खिलाफ खुशी किन्नर द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए गए। इसके साथ ही कुछ युवकों द्वारा शमशाबाद में रहने को लेकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी राजपाल जादौन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया से जुड़े मामलों में तथ्यों की पुष्टि आवश्यक होती है, इसलिए जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें