फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Updated Tue, 10 Feb 2026 08:54 AM IST

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए विवादित बयान दिया। देवपुर स्थित मंदिर को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कलेक्टर, एसडीएम और डीएफओ का नाम लेते हुए कहा कि देवपुर मंदिर क्षेत्र की आस्था से जुड़ा विषय है और इसे किसी भी परिस्थिति में हटाने या स्थानांतरित करने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। मंच से बोलते हुए विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि देवपुर मंदिर हिंदू धर्म का प्रतीक है और क्षेत्र की जनता की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में मंदिर से जुड़े निर्णयों में अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मंदिर को लेकर ऐसे कदम उठाने की तैयारी में हैं, जिससे लोगों की आस्था आहत हो सकती है।

ये भी पढ़ें- नाव से फिसला पैर, रिहंद जलाशय में गिरकर युवक की मौत, रील के चक्कर में गई जान

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अपने संबोधन में विधायक का अंदाज काफी आक्रामक नजर आया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा मंदिर हटाने की कोशिश की गई तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र से जुड़े कुछ वन या राजस्व संबंधी मुद्दों को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है, जिसके चलते यह विवाद उभरा है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक के बयान का समर्थन करते हुए इसे जनता की भावनाओं की आवाज बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें