फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: विदिशा में क्यों बढ़ रहे हैं छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले? एक माह में तीसरी घटना; परिजन चिंतित

Thu, 11 Dec 2025 03:02 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

विदिशा जिले में नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में है। बीते एक महीने के भीतर जिले में छेड़छाड़ की यह तीसरी घटना दर्ज की गई है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस लगातार ऐसी शिकायतों पर तुरंत और सख्त कदम उठाने का दावा कर रही है।

ताजा मामला कुरवाई के अंतर्गत आने वाली पठारी तहसील का है, जहां कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दो युवकों ने रास्ते में छेड़खानी की। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान राजेश साहू और वीरू रैकवार के रूप में की।

ये भी पढ़ें- Tikamgarh News: कॉलेज प्राचार्य डॉ. जैन से मारपीट के मामले पर एक्शन, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस के तेवर सख्त

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और गंभीरता दिखाते हुए बीच बाजार में उनका जुलूस निकलते हुए थाने तक ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए और आरोपी घटना से पहले ही भय महसूस करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें