बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को हाल ही में रोमांचक नजारा देखने को मिला। जब एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ जंगल में विचरण करती नजर आई। यह खूबसूरत दृश्य पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, जो अपनी घनी वनस्पति और बाघों की बड़ी संख्या के लिए प्रसिद्ध है। एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों को जंगल के भीतर एक बाघिन अपने दो छोटे शावकों के साथ नजर आई। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ लोगों ने इस अनमोल पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
बाघों के संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत
वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह खबर काफी उत्साहजनक है। बाघिन के साथ शावकों का दिखना इस बात का प्रमाण है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी सुरक्षित रूप से बढ़ रही है। वन अधिकारियों ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है और बताया कि रिजर्व में बाघों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: युवक की डूबने से की मौत, जोहिला नदी में मिला शव, मछली पकड़ने का करता था काम
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों में उत्साह बढ़ गया है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए बाघों की सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया है। लोगों का मानना है कि ऐसी झलकें वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर सकती हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है और यह भारत के सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व में से एक माना जाता है। यहां बाघों की अच्छी संख्या है, जिससे यह पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता इसे वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग बनाती है।
यह भी पढ़ें: गेहूं बेचने के लिए जिले के किसान 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन, जानें कहां मिलेगी यह सुविधा
इस रोमांचक दृश्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत के राष्ट्रीय पशु के संरक्षण के प्रयास सही दिशा में हैं। पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी भविष्य में भी ऐसे दुर्लभ पलों की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे भारत की समृद्ध वन्यजीव विरासत और मजबूत हो सके।